फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Team from Senior Secondary School Kurad secures first place in folk dance

Kaithal News: फोक डांस में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Team from Senior Secondary School Kurad secures first place in folk dance
खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विभिन्न स्कूल की विजेता टीमें। विज्ञप्ति - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कलायत में खंड स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सलीम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फोक डांस में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड की टीम प्रथम स्थान पर रही।
वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौशाला की टीम द्वितीय और पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सह डाइट प्राचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व किया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। रोल प्ले प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला की टीम प्रथम, पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता की टीम द्वितीय व कन्या हाई स्कूल बालू की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, व्यक्तिगत सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं भारतीय लोक संस्कृति के प्रति रूचि विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डाइट के इंचार्ज डॉ. राज कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी कलायत कार्यालय से सलीम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed