{"_id":"679bcb3604b1b92b52024f04","slug":"teacher-roshan-lal-got-first-place-in-dhand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-571065-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में अध्यापक रोशन लाल को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में अध्यापक रोशन लाल को प्रथम स्थान
Fri, 31 Jan 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। ई-अधिगम में बेहतरीन कार्य करने के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड के हिंदी अध्यापक रोशन लाल पवार ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी पूंडरी नरसी राम ने सम्मानित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान अध्यापकों को दिए गए टैब का बेहतरीन प्रयोग करते हुए गृहकार्य देने, शैक्षणिक वीडियो व ट्यूटोरियल एप का प्रयोग करते हुए रोशन लाल ने सफलता हासिल की।
खंड शिक्षा अधिकारी नरसी राम सगवाल ने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए टैब प्रदान किए हैं। जिससे विद्यार्थियों घर बैठकर किसी भी पाठ को याद करने के लिए वीडियो देखकर पाठ को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे वह पाठ्यक्रम को दोहरा सकता है और शंकाओं का निवारण कर सकता है। इस अवसर पर खंड नोडल अधिकारी उमेश गुप्ता, राजकुमार, अनिल कौशिक, सुखबीर सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।