फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tea extracted from leaves into different flavours

Kaithal News: पत्तियों से निकलकर अलग-अलग फ्लेवरों में निखरी चाय

Thu, 21 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tea extracted from leaves into different flavours
कैथल में चाय की टपरी पर पुरानी यादें ताजा करते दोस्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दुनिया भर में 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी चाय की दीवानगी नजर आई। यह लोगों की दिनचर्या, आदत और भावनाओं का हिस्सा बन चुकी है। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का उद्देश्य चाय के महत्व, उससे जुड़े किसानों और श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना तथा इसके सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करना है।

भारत दुनिया के प्रमुख चाय उत्पादक देशों में शामिल है और यहां चाय लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। जिले में पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, तलई बाजार और मुख्य बाजार जैसे क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय चाय की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। यहां लोग केवल चाय पीने नहीं आते, बल्कि दोस्ती निभाने, तनाव दूर करने, गपशप करने और पुरानी यादें ताजा करने भी जुटते हैं।
विज्ञापन


मसाला से पान और चॉकलेट चाय तक बढ़ा स्वाद : एक समय था जब केवल सामान्य दूध वाली चाय ही प्रचलन में थी, लेकिन समय के साथ इसका स्वाद और स्वरूप भी बदल गया। आज बाजार में मसाला चाय, इलायची चाय, अदरक चाय, पान चाय, चॉकलेट चाय, ग्रीन टी, लेमन टी, कुल्हड़ चाय, तंदूरी चाय, तुलसी चाय, केसर चाय और ब्लैक टी जैसी अनेक वैरायटी उपलब्ध हैं। खासकर युवा वर्ग नए फ्लेवर वाली चाय को काफी पसंद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय प्रेमियों की जुबानी : पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चाय पीने पहुंचे राजेश कुमार ने बताया कि उनकी और दोस्तों की सुबह चाय से ही शुरू होती है। उन्होंने बताया कि वह दिन में करीब तीन बार चाय पीते हैं। तलई बाजार में चाय की चुस्कियां लेते हुए संदीप ने कहा कि चाय केवल पेय नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम है। रोज शाम को दोस्त यहां मिलते हैं, बातचीत करते हैं और दिनभर का तनाव दूर हो जाता है। मुख्य बाजार के दुकानदार अशोक ने बताया कि मौसम चाहे कोई भी हो, चाय पीने वालों की संख्या कम नहीं होती।

भीषण गर्मी के बावजूद लोग कई-कई बार चाय पीने पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार भी अच्छा बना हुआ है। नया बस स्टैंड क्षेत्र में राकेश ने बताया कि पहले केवल साधारण चाय मिलती थी, लेकिन अब अलग-अलग स्वाद वाली चाय लोगों को आकर्षित कर रही है। उन्हें विशेष रूप से पान चाय पसंद है, जिसे पीने के लिए वह सप्ताह में दो-तीन बार जरूर आते हैं।


सीमित मात्रा में चाय फायदेमंद, अधिक सेवन नुकसानदायक

विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र गिल के अनुसार सीमित मात्रा में चाय पीने से शरीर में ताजगी आती है, थकान कम होती है और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है। कई प्रकार की चाय शरीर को एंटीऑक्सीडेंट भी प्रदान करती हैं। हालांकि, अत्यधिक चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक चाय पीने से एसिडिटी, कब्ज और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed