{"_id":"586946c54f1c1b255eeedcec","slug":"tayontha-munnarehdi-difited-win-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयोंठा ने मुन्नारेहड़ी को हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयोंठा ने मुन्नारेहड़ी को हराकर जीता फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
futball
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। बिशन सिंह स्पोर्ट्स क्लब टयोंठा की ओर से आयोजित 9वीं ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन खेल मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबलों में टीमों ने अपना दम-खम दिखाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टयोंठा ने मुन्नारेहड़ी को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि हलका विधायक प्रोफेसर दिनेश कौशिक व विशिष्ट अतिथि के तौर एडवोकेट प्रद्युमन सिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता गांव के सरपंच जोगा सिंह ने की। कौशिक ने सभी खिलाड़ियों और गांव वासियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने गांव के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जमीन देने पर सरकार की ओर से स्टेडियम बनवाने का आश्वासन भी दिया और क्लब को अपनी ओर से सहयोग राशि का चेक भी प्रदान किया। इससे पूर्व क्लब के प्रधान राज सिंह राणा, कुलदीप धीमान, पुष्पेंद्र शर्मा, उतम राणा, रणधीर राणा व मा.रोशनलाल आदि ने मुख्यातिथि को क्लब की ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
सेमीफाइनल मुकाबलों में मुन्नारेहड़ी ने राजौंद को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में टयोंठा ने बाहरी की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टयोंठा और मुन्नारेहड़ी की टीम में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हाफ टाइम तक दोनों टीमें अंक के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच खत्म होने से दस मिनट पहले टयोंठा के खिलाड़ी रिंकु ने विजेता गोल दागा।