फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tamanna selected for MTB Championship

Kaithal News: एमटीबी चैंपियनशिप के लिए तमन्ना का चयन

Sat, 31 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tamanna selected for MTB Championship
चयनित ​खिलाड़ी तमन्ना को बधाई देते ​शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। तमन्ना का चयन राष्ट्र स्तरीय एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग/साइकिलिंग) चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में 18 जनवरी को कैथल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज की 8 छात्राओं का चयन हुआ। इसके बाद ये छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 और 28 जनवरी को मुकीमपुरा, पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में हिस्सा लीं। राज्य स्तरीय मास स्टार्ट प्रतियोगिता में तमन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया और अपने खेल कौशल के बल पर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि तमन्ना की यह उपलब्धि महाविद्यालय की छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो अत्यंत गर्व का विषय है। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि तमन्ना की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास से छात्राएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकती हैं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. रीना और कोच आशु भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed