{"_id":"6282a7a2dfff447a6f79cea3","slug":"take-scholarship-on-the-basis-of-sports-achievements-last-date-20-may-kaithal-news-knl108418429","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल उपलब्धियों के आधार पर लें छात्रवृत्ति, अंतिम तिथि 20 मई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल उपलब्धियों के आधार पर लें छात्रवृत्ति, अंतिम तिथि 20 मई
विज्ञापन
कैथल। खेल नीति 2009 के तहत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने अनुसूचित जाति और सामान्य श्रेणी के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 मई तक है। योजना का लाभ केवल एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की खेल उपलब्धियों के आधार पर ही दिया जाएगा।
चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम कैथल में ये आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। साथ में सत्यापित खेल प्रमाणपत्र, परिवार पहचानपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड आदि लगाने हैं। इसके अतिरिक्त प्रार्थी को आवेदन करते समय अपने मूल दस्तावेज भी दिखाने होंगे। छात्रवृत्ति के लिए वही खिलाड़ी आवेदन करें, जिनकी निर्धारित वर्ष के दौरान की उपलब्धियां हों। नियम के अनुसार जिन खिलाड़ियों की एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हैं, केवल वही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो खिलाड़ी आवेदन करेंगे, उनके आवेदन मान्य नहीं होंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3500 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये, तृतीय को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर 1500 रुपये प्रति मास छात्रवृति दिए जाने का प्रावधान है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000 रुपये, द्वितीय को 4000 रुपये तथा तृतीय को 3000 रुपये प्रति मास दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 7000 रुपये, द्वितीय को 6000 रुपये तथा तृतीय को 5000 रुपये प्रति मास दिए जाने का प्रावधान है। इनके अतिरिक्त महिला खिलाड़ियों को 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
विज्ञापन
कमेटी करेगी आवेदनों की जांच
जो खिलाड़ी 20 मई तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा देंगे, उनकी जांच गठित की गई कमेटी करेगी। जांच के बाद जो आवेदन सही पाए जाएंगे, उनको 31 मई तक निदेशालय में भेजा जाएगा। उसके बाद खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि डाल देगा।
ये कर सकते हैं आवेदन
-केवल अध्ययनरत छात्र-छात्रा ही आवेदन के पात्र होंगे
-अनुसूचित जाति के खिलाड़ी के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
-सामान्य जाति के खिलाड़ी के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
-निर्धारित समयावधि में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया हो
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि 20 मई है। पात्र खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स डाट जीओवी डाट इन पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड करें। प्रपत्र में मांगी गई संपूर्ण सूचना भरने के बाद जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए खेल उपलब्धियां 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच की होनी चाहिए। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों की जांच गठित कमेटी करेगी।
सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी, कैथल