फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   swarn jayanti samaroh, kaithal, haryana

स्वर्णजयंती रथयात्रा पहुंची कैथल, कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा गठन के 50 साल पूरे होने पर कैथल पहुंची स्वर्णजयंती रथयात्रा का आईजी कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल कलाकारों ने आईजी कॉलेज के हाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं हरियाणा के अब 50 साल के सफर के बारे में अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद रथयात्रा में चल रहे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों में सुरेंद्र व साथियों की टीम ने हरियाणवी लोकनृत्य, महेंद्रनाथ ने रागिनी, मोहन आर्य ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देती हुई प्रस्तुति दी। कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं लोकनृत्य धमाल के माध्यम से प्राचीन समय से चली ही प्रदेश की कई परंपराओं से अवगत करवाया। इससे पूर्व लोक संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रागिनियों ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के दर्शन करवाए।
विज्ञापन


यात्रा के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा विविध एडवाईजर्स नई दिल्ली को यह जिम्मेवारी सौंपी है। अब तक 16 जिलों में कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो चुकी है। रथयात्रा में सांस्कृतिक, प्रशासनिक, सूरदास, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व प्रदेश के 50 साल के सफर के बारे में मजदूरी से लेकर अधिकारियों तक की तरक्की की तस्वीर प्रस्तुति करती हुई झांकियां शामिल की गई हैं। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा झांकियों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति से अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैथल में स्वर्ण जयंती विषय पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कौर, सीटीएम वीरेंद्र सांगवान, डीडीपीओ जितेंद्र अहलावत, नगर परिषद ईओ एमएस जगत, डीएसपी सतीश गौतम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed