{"_id":"5f6f80428ebc3e9b7f06f03e","slug":"suside-kaithal-news-knl455209111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय बस्ती चीका में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला के पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दामन पट्टी राजपुरा पंजाब निवासी मेखराज ने चीका थाना में शिकायत दी कि उसकी बेटी हेमा की शादी संजय बस्ती चीका निवासी आलोक के साथ फरवरी 2019 में हुई थी। शादी के दौरान मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही आलोक, उसका भाई, उसकी मां व दो बहनें हेमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 25 सितंबर को आरोपियों ने दहेज की मांग कर उसकी फांसी देकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसकी एक 10 महीने की बेटी भी है।
मामले की जांच कर रहे एसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।