फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   suside

घरेलू कलह के चलते महिला व उसके बेटे ने निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
suside
घरेलू कलह के चलते गांव पाड़ला में एक 40 वर्षीय महिला और उसके 15 वर्षीय बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति व अन्य ससुरालियों पर उसे आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजौंद निवासी अजमेर ने सदर पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन बबली की शादी 21 वर्ष पहले गांव पाड़ला निवासी रामनिवास से हुई थी। शादी के बाद से ही बहन से ससुराल वाले झगड़ा करने लगे थे। कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने छोटे भाई, उसकी पत्नी व मां के साथ मिलकर बबली से झगड़ा किया था, जिससे तंग आकर मां-बेटे ने शुक्रवार दोपहर को जहर निगल लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बबली की मौत हो गई, जबकि उसका 15 साल का बेटा विशु निजी अस्पताल में दाखिल है। मृतका का एक बीस साल का बेटा और है। उसके पति मजदूरी का काम करते हैं। मामले की जांच कर रहे सदर थाना एसएचओ राजफूल ने बताया कि महिला के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed