{"_id":"5ff750338ebc3e32914556d2","slug":"surya-dev-did-not-see-kaithal-news-knl568847140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर सूर्यदेवता ने नहीं दिए दर्शन, शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर सूर्यदेवता ने नहीं दिए दर्शन, शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक
विज्ञापन
Surya Dev did not see
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद वीरवार घने कोहरे से लोगों के दिन की शुरूआत हुई और पूरा दिन बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे तक कोहरे के रूप में हल्की बूंदें बरसती रही। वहीं दोपहर तक कोहरे की चादर जरूर हटी मगर आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम बिगड़ा रहा। दिनभर सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए और 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर ने ठंडक बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले दो दिन के दौरान हुई 36 एमएम से अधिक बारिश का पानी अभी भी कुछ क्षेत्रों में जमा है। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ होने से वाहनों के फिसलने का भय बना हुआ है।
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी :
पिछले दो दिन के दौरान रुक रुककर हुई बारिश ने फसलों को संजीवनी देने का काम किया है। बारिश से किसानों की फसलों को काफी राहत मिली है। वहीं वीरवार को धुंध की हल्की हल्की बूंदों की फुहार गिरती रही। सुबह के समय कोहरा अधिक होने से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर कोहरा छाया रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट रही। बारिश से कच्ची गलियों व सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं रात के समय में कोहरा होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कृषि विज्ञान कें द्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा का कहना है कि आगामी सप्ताह में ठंड व कोहरा होने की संभावना है। जो गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी है। अभी तक हुई बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है।