{"_id":"66bfd717b2bf8027f60dcd44","slug":"surjewala-said-kaithal-news-c-18-1-knl1004-454110-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुरजेवाला बोले- भाजपा की होगी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुरजेवाला बोले- भाजपा की होगी विदाई
Sat, 17 Aug 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव की घोषणा पर कहा कि पहली अक्तूबर को पहले पहर में ही भाजपा की विदाई पर जनता की मुहर लग जाएगी। जनता के जनमत से विश्वासघात करके बनी भाजपा सरकार ने हरियाणा के विकास को चौपट करने का पाप किया है। भाजपा के डबल इंजन ने एक तरफ हरियाणा के किसानों को अपने खेत खलिहान छोड़कर बार-बार न्याय की गुहार लिए, दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक देने को मजबूर किया। इसी प्रकार युवाओं को बेरोजगारी के अग्निपथ पर धकेल दिया है। संवाद