{"_id":"5ec95b838ebc3e906e128ba3","slug":"surjewala-said-every-doctor-are-importent-to-us-kaithal-news-knl318469172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में चार्जी टोरनेडो मशीन दे चुके सुरजेवाला की एक ओर जनसेवा की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में चार्जी टोरनेडो मशीन दे चुके सुरजेवाला की एक ओर जनसेवा की पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कोरोना संकट में जिले में चार्ली टोरनेडो मशीन से शहर व गांवों को सैनिटाइज करवा चुके अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक ओर जनसेवा की बड़ी पहल की। उन्होंने जिले के सभी सरकारी, प्राईवेट अस्पतालों व प्राईवेट क्लीनिक चलाने वाले हर डॉक्टर तक पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्विपमेंट (पीपीई), एन-95 मास्क, सोडियम हाईपोक्लोराईट का सफाई सॉल्यूशन कांग्रेस पार्टी की ओर से अगले 48 घंटे में पहुंचाने का सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से इस लड़ाई में हमारे कोरोना वॉरियर यानी डॉक्टर साथियों को सुरक्षित रखने तथा जनता के उपचार में सहयोग करने का यह सही रास्ता है। शनिवार से वितरण शुरू कर दिया गया है। वहीं कई अस्पतालों में जाकर सुरजेवाला ने खुद डॉक्टरों को ये किटें सौंपी।
इससे पूर्व अपने आवास किसान भवन में मीडिया से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि अगले पांच दिन में कैथल के पुलिस थानों में काम करने वाले हर पुलिसकर्मी तक एन-95 मास्क भी कांग्रेस की ओर से पहुंचाया जाएगा। साथ साथ थानों की साफ सफाई के लिए सोडियम हाईपोक्लोराईट सॉल्यूशन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य जजपा-भाजपा की सरकार को करना चाहिए था, जिसे कांग्रेस पार्टी कर रही है। इससे पहले भी कैथल शहर के जरूरतमंद इलाकों में 200 मिली. के 15,000 हैंड सैनिटाइजर बोतलों का वितरण कांग्रेस पार्टी के साथियों के माध्यम से किया गया था।
कई अस्पतालों में पहुंचे सुरजेवाला
शनिवार बाद दोपहर सुरजेवाला कई अस्पतालों में पहुंचे और चिकित्सकों को ये किटें दीं। करनाल रोड पर स्थित गणपति अस्पताल में पहुंचने पर डा. राजेश गोयल ने सुरजेवाला का अभिनंदन किया और उनके इस कार्य के लिए उनकी सराहना की। साथ ही कहा कि कोरोना संकट में सभी को मिलकर संघर्ष करना चाहिए।