फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surgewala not accept losser in vidhansabha election leela ram

सुरजेवाला विधानसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रहे : लीलाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Surgewala not accept losser in vidhansabha election leela ram
कैथल। विधायक लीला राम ने कहा कि पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला विधानसभा चुनाव में मिली हार को अब तक भी पचा नहीं पाए हैं। विधायक लीलाराम ने कहा कि सुरजेवाला रात को बड़बड़ा कर उठते हैं और कहते हैं कि मुख्यमंत्री मैं बनूंगा। विधायक लीलाराम ने कहा कि सुरजेवाला ने अपने कांग्रेस शासन के दौरान में अपने किए कामों का हिसाब जनता को देना चाहिए। विधायक ने कहा कि ऐसे किस्म का व्यक्ति कभी भी दूसरे से हिसाब नहीं मांग सकता। लीलाराम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एक ईमानदार मुख्यमंत्री हैं, जो दूसरी बार हरियाणा प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला हर रोज कभी फेसबुक पर कभी ट्विटर पर और कभी टीवी चैनल मीडिया के माध्यम से सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कि उन्हें हिसाब चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुरजेवाला की घटिया सोच का परिणाम है कि जब देश संकट की स्थिति से उबरने का प्रयास कर रहा है, ऐसे में रणदीप सिंह सुरजेवाला राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर हरपाल शर्मा क्योडक़, राम कुमार नैन, भाग सिंह खनोदा, दलेल राठी, रामसिंह क्योडक़, मिंटू नंबरदार, जग्गा सैनी, राजू डोहर, सुभाष शर्मा, अमित ग्योंग, सोहनलाल, ओमपाल, सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed