फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supervisor should complete voter list verification

Kaithal News: मतदाता सूची सत्यापन को पूरा करवाएं सुपरवाइजर

Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Supervisor should complete voter list verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कलायत के एसडीएम सत्यवान व गुहला के एसडीएम कृष्ण कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फोटो मतदाता सूची पुन:रीक्षण एवं सत्यापन कार्यक्रम को लेकर संबंधित सुपरवाइजरों की बैठक ली।

इस मौके पर कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि सभी सुपरवाइजर बीएलओ के माध्यम से घर घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य को समयबद्ध पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर दैनिक आधार पर अपने-2 बीएलओ से डोर टू डोर सर्वे की रिपोर्ट लें।
विज्ञापन


एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह बीएलओ की ओर से भरे गए फार्म की जांच करके जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाएं। कहा कि जिले में 807 बूथ हैं और प्रत्योक बूथ पर एक-एक बीएलओ है। सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्र मं घर घर जाकर मतदाताओं की पड़ताल करेंगे। जिसमें वह मतदाता सूची में अपंजीकृत व्यक्तियों, मृतक व स्थायी रूप से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं की पहचान करेंगे तथा उन पर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि इसके साथ -साथ यदि किसी मतदाता के किसी इंद्राज व मतदाता पहचान पत्र में कोई अशुद्धि है तो उस बारे उनका फार्म नंबर 8 भरवाएं। यह कार्य 4 जुलाई तक पूरा करना सुनिश्चित करें। कलायत एसडीएम सत्यवान मतदाताओं से आह्वान किया कि वे बीएलओ को सही जानकारी दें और उनका सहयोग करें। त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह अपना निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को दे सकते हैं, ताकि उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

अभियान के दौरान मतदाता सूची में दोहरे नामों को भी हटाया जाएगा। गुहला-चीका एसडीएम कृष्ण कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाकर 27 जुलाई शनिवार व 28 जुलाई रविवार व तीन अगस्त शनिवार व चार अगस्त रविवार को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा।


इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। इसके बाद 20 अगस्त 2024 को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार नायब सुभाष सहित संबंधित सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed