फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunshine again showed color, heat bothered

धूप ने फिर दिखाया रंग, गर्मी ने किया तंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sunshine again showed color, heat bothered
12-कैथल। गर्मी व धूप से बचने के लिए मुंह व सिर पर चुन्नी लपेट कर स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटती हुई छ? - फोटो : Kaithal
कैथल। चार दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार को फिर से धूप ने तीखा रंग दिखाया तो गर्मी सबको तंग करने लगी। बारिश के कारण अब तक मौसम सुहावना था, जिसके चलते ज्यादातर एसी और कूलर लोगों ने बंद कर दिए थे लेकिन नौतपा के दौरान सूरज ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर दो बजे के बाद सूरज के तेवर और तीखे हो गए। इस कारण बाजारों में पिछले दिनों के मुकाबले कम लोग ही खरीदारी करते नजर आए। सड़कों पर भी दोपहिया वाहन चालकों की संख्या भी कम ही रही। हालांकि शाम को मौसम फिर से पलटा और हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राहत के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील है। बीमार होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते समय कपड़ा सिर पर बांध कर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। ठंडे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपास व सब्जियों की फसल का रखें ध्यान
गर्मी के मौसम में कपास की फसल का किसानों को विशेषकर ख्याल रखना चाहिए। कपास की फसल के पौधे अभी छोटा है। पानी की कमी से सूख सकते हैं। सब्जियों के लिए भी फसल खतरनाक है। बेल की सब्जियां सूख सकती है। इसलिए किसान मौसम अनुसार फसलों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed