{"_id":"5ff89b568ebc3e33d272bc69","slug":"sunlight-in-the-day-kaithal-news-knl569988141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खिली धूप, सुबह शाम कोहरे ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खिली धूप, सुबह शाम कोहरे ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से लगातार छाए बादलों के बीच शुक्रवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिनभर आसमान में बादलों के बीच हल्की धूप खिली। पार्कों व कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों ने धूप का खूब लुप्त उठाया। वहीं शाम को कोहरा छाने से दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़ने लगी व शाम शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी तक मौसम परिवर्तन शील रहेगा और सुबह व शाम के समय धुंध होने की संभावना है।
पिछले लगभग 4 दिनों से हो रही बूंदाबांदी व 1 दिन पड़ी तेज बारिश से धुंध छट गई थी। ऐसा लगने लगा था कि अब शायद ही धुंध पड़े। पर आज अल सुबह से लेकर 11 बजे तक गहरी धुंध पड़ी व जिससे लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। गहरी धुंध से जहां सर्दी और अधिक बढ़ गई वही इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। सुबह 11 बजे के बाद धुंध छटी व कुछ समय के लिए धूप भी निकली व लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। लोगों की दिनचर्या भी कुछ सामान्य हुई। शाम होते होते एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी। किसान जरनैल सिंह, जयपाल आनंद, सतीश सरदाना, कुलदीप सिंह, गज्जन सिंह, गगनदीप सिंह, अंतरजीत सिंह, नवीन रहेजा आदि का कहना है कि इन दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी व धुंध गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है।