{"_id":"65c6a24e0f29b62a8e049654","slug":"sun-came-out-relief-from-cold-temperature-increased-kaithal-news-c-18-1-knl1004-323276-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूप निकली, सर्दी से मिली राहत, बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूप निकली, सर्दी से मिली राहत, बढ़ा तापमान
Sat, 10 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बीते दिन अल सुबह बारिश होने और दिनभर धूप न निकलने के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया है। सुबह से अच्छी धूप निकली और दिनभर मौसम बिल्कुल साफ रहा। धूप खिलने से पार्कों में भी रौनक बढ़ गई। बुजुर्ग व युवाओं ने पार्कों और छतों पर बैठ कर धूप का लुत्फ उठाया। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की वजह से सुबह-शाम और रात को ठंड का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान 6.0 सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को धूप खिलने के बाद सर्दी से राहत मिली है। किसानों ने कहा कि अब तक जमीन में नमी थी। इस कारण से अब तक फरवरी में होने वाल सब्जियों की बिजाई नहीं हुई थी लेकिन अब गलन की मात्रा कम हो हो रही और किसान जल्द से अपनी सब्जियों की बिजाई कर सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रोंं में भी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अब आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस मौसम सब्जी की फसलों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले शाम छह बजे अंधेरा छा जाता था, अब शाम साढ़े छह बजे के बाद अंधेरा छाने लगता है। किसान महाबीर, गुरदयाल, रिंकू, राजेश कुमार ने कहा कि धूप खिलने से गेहूं की फसलों को एक नई ऊर्जा मिली है।
12 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। 13 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 14 फरवरी को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक