फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sukhwinder will play in Indian hockey team in Malaysia

Kaithal News: मलेशिया में भारतीय हॉकी टीम में खेलेंगे सुखविंद्र

Tue, 10 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder will play in Indian hockey team in Malaysia
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी हॉकी अकादमी के अंतररारष्ट्रीय खिलाड़ी हाबड़ी निवासी सुखविंद्र का 27 अक्तूबर से मलेशिया में होने वाले सुलतान जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट मेंं चयन हुआ है। अब सुखविंद्र भारतीय हॉकी टीम में शामिल होकर इस टूर्नामेंट मेंं हिस्सा लेंगे। उनके चयन के बाद हॉकी अकादमी और ग्रामीणों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सुखविंद्र के चयन की जानकारी उनके कोच गुरबाज सिंह ने दी है। कोच गुरबाज ने बताया कि सुखविंद्र चार नवंबर तक होने वाली 11वीं सुल्तान जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के साथ खेलेगा। वे पिछले कई माह से कर्नाटक के बंगलूरी में आयोजित शिविर में अभ्यास कर रहे हैं। सुखविंद्र ने हॉकी खेलने की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। वह तब से लगातार गांव में ही बने हॉकी के मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने ही में ओमान में आयोजित पांचवीं एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारत ने पाक पर जीत दर्ज की व एशिया कप हॉकी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले भी वे सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वह चार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी सुखविंद्र ने बताया कि वह भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता देवीलाल मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। उनकी माता कमला देवी का सड़क हादसे में निधन हो गया था। आर्थिक तंगी व विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया। इस मौके पर कोच सुरेंद्र प्रताप, कोच गुरबाज सिंह लवजोत, लवप्रीत, विशाल, अमन, शेर, गुलाब चंद,सरपंच गुरिंद्र सिंह ने सुखविंद्र को चयन पर बधाई दी है। वहीं, जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने कहा कि ये गर्व की बात है कि कैथल के खिलाड़ी सुखविंद्र देशभर में नाम रोशन कर रहे हैंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed