फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sugur, mill, inugration, dc, kaithal

35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होगी इस बार

Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
sugur, mill, inugration, dc, kaithal
डीसी ने किया चीनी मिल के 26वें पेराई सत्र का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष एवं डीसी संजय जून ने चीनी मिल के 26वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी, एडीसी एवं चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मनदीप कौर, सीटीएम वीरेंद्र सांगवान, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर सहित निदेशक मंडल के सदस्यों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। डीसी ने मिल में गन्ना लेकर पहुंचने वाले दो किसानों तथा एक ट्रक ड्राईवर को सम्मानित भी किया। इनमें कलर माजरा निवासी बहादुर सिंह, ग्योंग निवासी भाग सिंह तथा मुस्तापुर सेंटर के ट्रक ड्राईवर नौशाद शामिल रहे।
विज्ञापन


डीसी संजय जून ने अपने संबोधन में कहा कि सभी किसान सहकारी चीनी मिल के परिवार के सदस्यों के रूप में है तथा सभी के सहयोग से ही सहकारी चीनी मिल को सफलता से चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मिल के पास गन्ने का क्षेत्रफल 16 हजार 655 एकड़ है, जिसमें से 7 हजार 223 एकड़ मुढ़ा तथा 9 हजार 432 एकड़ गन्ना प्लांट है। इस वर्ष मिल द्वारा 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष मिल द्वारा 28 लाख 68 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया था। गत पिराई सीजन के दौरान चीनी की रिकवरी दर 10.08 प्रतिशत रही थी, जिसके फलस्वरूप मिल द्वारा 2 लाख 92 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। वर्तमान पेराई सत्र के दौरान चीनी रिकवरी का लक्ष्य 10.10 प्रतिशत रखा गया है। जिससे चीनी का उत्पादन 3 लाख 53 हजार क्विंटल होने की संभावना है। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ने के मूल्य के अनुसार मिल द्वारा अगेती किस्म के लिए 310 रुपए प्रति क्विंटल, मध्यम किस्म हेतू 305 रुपए प्रति क्विंटल तथा पछेती किस्म के लिए 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बैंकों के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। मिल द्वारा गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अगेती किस्मों के गन्ने का बीज एवं गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न कीटों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयां ब्याज मुक्त ऋण पर उपलब्ध करवाई जाएगी।  
विज्ञापन


एडीसी गन्ने की पर्चियों की पूरी एडवांस कलैंडरिंग की जाएगी तथा गन्ने की पर्ची एवं तोल के बारे में किसानों को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। निदेशक मंडल द्वारा पांच करोड़ रुपये की गन्ना विकास योजना पारित की गई है। जिसमें से 26 लाख रुपये किसानों को सब्सिडी के तौर पर विभिन्न कीटों पर नियंत्रण पाने के लिए दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता एके पाहवा, डीएसपी सतीश गौतम, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल, कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, निदेशक मंडल में शमशेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, पृथ्वी, सुभाष, जितेंद्र कादियान, बंसीलाल, दीवान सिंह, संजीव कुमार सहित चीनी मिल के मुख्य अभियंता अदिल अहमद सिद्धकी, मुख्य कैमिस्ट कमलकांत तिवारी तथा गन्ना प्रबंधक रामदिया श्योकंद सहित मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed