फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sugarcane crushing

कैथल शुगर लि में अब चीनी के साथ-साथ गुड़ भी बनाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
sugarcane crushing
sugarcane crushing - फोटो : Kaithal
कैथल। शुगर मिल कैथल में अब चीनी के साथ-साथ गुड़ का भी उत्पादन किया जाएगा। गुड़ बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मिल प्रबंधन ने ज्यादातर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस तरह से कैथल चीनी मिल चीनी बनाने के साथ-साथ गुड़ बनाने वाली मिल भी बन जाएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी माह के मध्य तक मिल में गुड़ बनना शुरू हो जाएगा। प्रदेश में गुड़ बनाने वाली कैथल की पहली शुगर मिल होगी, जो चीनी व गुड़ दोनों का उत्पादन करेगी। जो गुड़ मिल में बनेगा, उसकी बिक्री लोकल क्षेत्र के लिए तो होगी ही, साथ में अगर कोई खरीदार उसे थोक में खरीदना चाहेगा तो उसे भी गुड़ बेचा जाएगा।
विज्ञापन

अभी लगेगा करीब 20 दिन का समय-मिल में गुड़ बनना शुरू होने की प्रक्रिया में अभी करीब 20 दिन का समय और लगेगा। हालांकि मिल प्रबंधन द्वारा कड़ाहे और संबंधित उपकरण खरीदे जा चुके हैं, लेकिन अभी शेड और स्टोरेज के लिए गोदाम बनाने का कार्य बाकी है। गुड़ बनाने के लिए गन्ने का रस निकालने के उपकरण पहले से ही मिल में हैं। इसके अलावा अन्य उपकरण जुटाने पर मिल द्वारा करीब 10 से 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी शुगर मिल पूजा चावरिया ने बताया कि मिल में गुड़ बनाने का कार्य शुरूआत में थोड़ा कम होगा। अगर गुड़ बनाने की योजना सिरे चढ़ती है तो उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। शुरू में ओपन बिक्री की जाएगी। जिस उपभोक्ता को गुड़ की जरूरत होगी, वह मिल से गुड़ खरीद सकेगा।

उन्होंने बताया कि मिल में जब गुड़ की बिक्री शुरू होगी, तभी इसके उत्पादन व लागत का पता लगेगा। अगर काम सुचारू और मिल के लिए फायदेमंद हो जाएगा तो काम भी बढ़ाया जाएगा। चीनी के उत्पादन में भी कैथल का शुगर मिल का कार्य सराहनीय रहा है। यहां पहले से एक पेट्रोल पंप भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई योजनाएं हैं। जिन्हें धीरे-धीरे क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed