फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40 lakh quintal of sugarcane will be crushed in sugar mill

40 लाख क्विंटल गन्ने की होगी इस बार शुगर मिल में पिराई

Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, कैथल
अमर उजाला, कैथल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
40 lakh quintal of sugarcane will be crushed in sugar mill
sugarcane crushing - फोटो : Kaithal

हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कैथल शुगर मिल के 29वें पेराई सत्र का शुभारंभ हवन के बाद मिल में गन्ने डालकर किया। इस सत्र में मिल में 40 लाख गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमेें 10.25 प्रतिशत चीनी की रिकवरी दर का लक्ष्य निर्धारित है। मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार द्वारा सभी किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा तथा समय पर गन्ने का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक मनी राम शर्मा, एडीसी राहुल हुड्डा, एसपी विरेंद्र विज व मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह मौजूद रहे। डॉ. बनवारी लाल ने चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे 2 ट्रॉली मालिकों नैना निवासी भूल सिंह पुत्र जीया राम, कल्लर माजरा निवासी बहादुर सिंह पुत्र शीतल सिंह तथा मेघा माजरा सेंटर के ट्रक चालक सुखबीर सिंह को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत पेराई सत्र के गन्ने का किसानों को भुगतान किया जा चुका है तथा वर्तमान पंराई सत्र के दौरान भी किसानों को निर्धारित अवधि में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। चीनी मिल द्वारा गत पेराई सत्र के दौरान 40.43 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी तथा गत वर्ष चीनी की रिकवरी दर 10.20 प्रतिशत रही थी। चीनी मिल द्वारा गत वर्ष 4.11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग में आपसी सहयोग से ही सफलता संभव होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि मिल कर्मचारियों एवं गन्ना किसानों के बेहतर तालमेल से मिल का संचालन किया जाएगा।


इस दौरान डीएसपी रविंद्र सांगवान, निदेशक मंडल में संजीव कुमार, शमशेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, पिरथी सिंह, सुभाष, बंसीलाल व दीवान सिंह, मुख्य अभियंता एए सिद्दकी, मुख्य रसायनविद्य कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंध रामदिया श्योकंद, सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा, अचलवीर, सुभाष कादयान सहित मिल के अन्य कर्मचारी एवं गन्ना उत्पादक किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed