फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sugar cane mill not paid 17 crores to farmers

शुगर मिल पर किसानों का 17 करोड़ बकाया

Fri, 12 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Fri, 12 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल शुगर मिलों को 6000 करोड़ रुपये का ऋणमुक्त ब्याज देने के ऐलान के साथ ही जिले में 1300 से ज्यादा किसानों को बकाया 17 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जगी है। मिल में 22 अप्रैल के बाद से किसानों को भुगतान नहीं हो पाया है। किसान दो माह से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैथल सहकारी चीनी मिल में सीजन में कुल 31.84 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। 2 लाख 97 हजार 965 क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। 1300 से ज्यादा किसानों ने जिले भर में गन्ना उगाया था। 22 अप्रैल के बाद के भुगतान बकाया है। करीब 95 करोड़ रुपये के गन्ने की कुल कीमत में से इस समय पूरे जिले के 1300 से ज्यादा किसानों का 1700 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन


मिल के मुख्य लेखा अधिकारी बीबी अहलावत ने बताया कि चीनी मिल में किसानों का 70 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। करीब 17 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। केंद्र सरकार ने जो 6000 करोड़ रुपये के भुगतान संबंधी फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि सरकार किस आधार पर इस राशि का मिलों को आवंटन करेगी। इस राशि का आवंटन सरकारी एवं प्राइवेट दोनों मिलों में किया जाना है। एक-दो दिन में पता चला जाएगा कि कैथल मिल को इसमें से कितनी राशि बतौर बिना ब्याज के ऋण के लिए मिलेगी। जितनी भी राशि मिलेगी, उसमें से किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।

किसान मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, संजय, दिग्विजय सिंह ने बताया कि जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। किसानों को उनकी राशि मिल जाएगी। उन्हें मिलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब शीघ्र ही सरकार इस फैसले को लागू कर दे, ताकि किसानों का इंतजार खत्म हो सके।


मिल में कैन मैनेजर जगदीश चंद्र ने बताया कि कैथल मिल में ज्यादा बकाया शेष नहीं है। यहां सीजन में किसानों को हर संभव सुविधा दी गई। जिस कारण मिल का एरिया लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मिलों को लेकर जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed