{"_id":"626461ccb3b0750c6c72194e","slug":"students-will-soon-get-multi-storey-building-kaithal-news-knl105910851","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षण के लिए जल्द मिलेगा बहुमंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षण के लिए जल्द मिलेगा बहुमंजिला भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सीवन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब शिक्षण के लिए जल्द ही बहुमंजिला भवन मिलेगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द स्कूल की तीन मंजिला इमारत तैयार करवाकर इसे बच्चों को समर्पित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इमारत के निर्माण का कार्य काफी समय से जारी है लेकिन कोरोना काल के चलते यह कार्य पहले तेजी से नहीं हो पाया। अब विभाग ने अगले दो से तीन महीने में इमारत के साथ-साथ इसमें अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं बच्चों के लिए जुटाने का लक्ष्य रखा है।
स्कूल में नया बन रहा भवन दो करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से तैयार होगा, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। इस नई इमारत में विद्यार्थियों के लिए कक्षाकक्ष तो होंगे ही, साथ ही यहां फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर लैब की भी सुविधा रहेगी। नई इमारत में ही अधिकारियों के कार्यालय और स्टाफ के लिए कक्ष की व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि सीवन का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब संस्कृति मॉडल स्कूलों में शामिल किया गया है। यहां बीते सत्र में विद्यार्थियों की संख्या एक हजार के करीब रही। सीवन सहित आसपास के गांव खानपुर, सीवन, मलिकपुर, खेड़ी और रसूलपुर से भी सैकड़ों विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां तक कि कैथल शहर से भी विद्यार्थी पढ़ने के लिए सीवन स्कूल में जा रहे हैं। इनमें कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हैं। नया भवन मिलने से विद्यार्थियों की कमरों से संबंधित समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही भव्य भवन में कई अतिरिक्त सुविधाएं भी विद्यार्थियों को मिलेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि स्कूल में नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग जल्द से जल्द काम को पूरा करने के प्रयास में है। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। उसके साथ ही नई इमारत में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।