फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were made aware about crimes against women and Durga Shakti App

Kaithal News: छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, दुर्गा शक्ति एप बारे किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about crimes against women and Durga Shakti App
कैथल। दुर्गा शक्ति इंचार्ज सुमन व महिला सिपाही मीनाक्षी ने बस स्टैंड पर छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम और दुर्गा शक्ति एप के संबंध में जागरूक किया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि आज महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, एसिड अटैक, हमला करना और महिला तस्करी जैसे अपराध हो रहे हैं। इनसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून तो बनाए ही गए हैं। साथ ही मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप व फोर्स भी तैयार की गई है, जो सूचना मिलते ही जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाती है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पढ़ने वाली छात्राएं व कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पर पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया है। छात्राएं व महिलाएं देर रात सुरक्षित सफर करने के लिए 112 डायल करके पुलिस की सहायता ले सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सुरक्षा का सबसे बड़ा तरीका यह है कि यदि स्कूल या कॉलेज आते-जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप या 112 के माध्यम से पुलिस को दें। इस संबंध में अपने अभिभावकों या अध्यापकों को भी बताएं ताकि आपकी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed