फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showcased their talent at the science exhibition.

Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at the science exhibition.
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अति​थि। विज्ञ​प्ति
राजौंद। शहीद सियाराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजौंद ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राजौंद ब्लॉक के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अमित सिंगल, रीना सैनी, सोनिया एवं विवेक कुमार ने निर्णायक मंडल (जज) की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर संदीप नैन सहित ब्लॉक शिक्षा कार्यालय से कुलदीप वर्मा, प्रदीप एवं अशोक कुमार व संदीप पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के इंचार्ज एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभालते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि। विज्ञप्ति

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed