{"_id":"69b5acca172fcd5e41028996","slug":"students-should-study-by-making-good-use-of-time-dr-rashmi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-864770-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय का सदुपयोग कर अध्ययन करें विद्यार्थी : डॉ. रश्मि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय का सदुपयोग कर अध्ययन करें विद्यार्थी : डॉ. रश्मि
Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के वाणिज्य विभाग एवं वाणिज्य संघ की ओर से डीएवी कॉलेज पिहोवा, गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल व नीलम विश्वविद्यालय कैथल के सहयोग से स्नातकोत्तर के बाद कॅरिअर के अवसर व साक्षात्कार में सफलता की रणनीतियां विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर के विभिन्न अवसरों व साक्षात्कार में सफलता के गुर बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समय का सदुपयोग कर निरंतर अध्ययन करें और अपने व्यक्तित्व व कौशल का विकास करते रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कुसुम ने की। संवाद
विज्ञापन