{"_id":"69fa4c72373738d2c10b9da6","slug":"students-of-pundri-reached-kurukshetra-on-educational-tour-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148929-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचीं कुरुक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचीं कुरुक्षेत्र
Wed, 06 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कालेज की छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी की छात्राओं ने प्राचार्या डॉ शकुंतला सिंगला के मार्गदर्शन तथा डॉ अनु और डॉ पुष्पा रानी के संयोजन में महिला सशक्तीकरण एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
यह कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं महिला अधिकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञ वक्ताओं के प्रेरणादायक विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
विज्ञापन
छात्राओं ने कार्यक्रम से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह, अनुशासन एवं सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शकुंतला सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सदैव जागरूक एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं डॉ अमिता राणा, डॉ गीता जायसवाल और डॉ अनु ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।