फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students made aware on mobile radiation

Kaithal News: मोबाइल रेडिएशन पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Thu, 27 Apr 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students made aware on mobile radiation
कैथल। नई तकनीक ने जीवन जीना तो सरल कर दिया है, लेकिन लाइफ स्टाइल में शामिल होकर बीमार बना रही है। मोबाइल रेडिएशन खतरनाक है। फैशन और सिंबल स्टेट्स के बीच मोबाइल के बगैर जीवन संभव नहीं रह गया है लेकिन इसके खतरे बचने के लिए कम से कम बातें करें तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
विज्ञापन


राजकीय बहतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशक टेली कम्युनिकेशन अंबाला इलेक्ट्रिकल विभाग की प्रमुख डॉ. कुलजीत कौर ने बताया कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। इस समय सबसे ज्यादा युवा वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सावधानी बरतने पर स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को काफी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशंस में थर्मल और मैग्नेटिक रेडिएशन मुख्य होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थर्मल रेडिएशन शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे मस्तिष्क और दिल के सेल्स ज्यादा गति से चलते हैं। इसी तरह मैग्नेटिक रेडिएशन भी शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है। मोबाइल फोन से निकलने वाला रेडिएशन गर्भ में पल रहे बच्चे के ग्रोइंग टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकता है। मोबाइल रेडिएशन बच्चों को हाइपरएक्टिव बना देती है, जो मानसिक और भावनात्मक असर डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से कोशिकाओं में तनाव पैदा होता है। इसके कारण कैंसर का खतरा होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से कोशिकाओं में उत्पन्न होने वाला विशेष तनाव ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस उत्पन्न करता है। मोबाइल फोन का रेडिएशन खून की क्वालिटी और दिमाग की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार मोदगिल, सिविल विभाग अध्यक्ष एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर राजीव कुमार व सुरेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed