{"_id":"68c73ca9feaf59707805b304","slug":"students-learnt-the-process-of-lok-adalat-by-visiting-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137801-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जानी लोक अदालत की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जानी लोक अदालत की प्रक्रिया
Mon, 15 Sep 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का भ्रमण करवाया गया जहां उन्होंने लोक अदालत की प्रक्रिया को जाना।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव कंवल कुमार ने विद्यार्थियों को इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट और सेल ऑफ गुड्स एक्ट जैसे अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और विधिक प्रश्नों पर टिप्पणियां दीं। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी दर्ज की।अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नंदिता कौशिक ने विद्यार्थियों को लोक अदालत में आने वाले मामलों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि लोक अदालत में वैवाहिक मामले, दुर्घटनाओं से संबंधित बीमा दावे, चालान संबंधी मामले और मोटर एक्सीडेंट क्लेम के आवेदन आते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न्यायिक अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति एवं गवर्निंग बॉडी के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, पूर्व प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट और राष्ट्रीय विद्या समिति ने मार्गदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा, लीगल लिटरेसी सेल संयोजक डॉ. नरेश गर्ग, डॉ. विशाल आनंद, रिंकू शर्मा (अधीक्षक), राजीव पुरी (उप अधीक्षक) सोना राम आदि मौजूद रहे। संवाद