{"_id":"695ec4fb4e7943a1f50a2b5a","slug":"students-from-kalayat-created-history-in-kbc-20-won-rs-1-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1005-143309-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत की छात्राओं ने केबीसी 2.0 में रचा इतिहास, जीते 1 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत की छात्राओं ने केबीसी 2.0 में रचा इतिहास, जीते 1 लाख रुपये
Thu, 08 Jan 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
7केएलटी1: प्रदेश स्तर पर केबीसी-2.0 प्रतियोगिता में पुरस्कृत होती कलायत की छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत की होनहार छात्राओं ने केबीसी-2.0 प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, नवाचार और आत्मविश्वास के दम पर प्रदेश स्तर पर जीत हासिल की और एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता।
इस सफलता की नायिकाएं कोमल, प्राची, नैंसी और इशिका हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास होने पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी किसी से पीछे नहीं हैं।
छात्राओं की सफलता में मेंटोर सुनील कुंडू और प्रधानाचार्य सुखदेव का भी योगदान रहा। कोमल और प्राची ने बताया कि उनकी टीम ने पहले स्कूल स्तर पर सफलता हासिल की, उसके बाद जिला स्तर पर दो राउंड खेले। इन चरणों में जीत हासिल कर उन्होंने प्रदेश स्तर के मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग की केबीसी-2.0 एक उद्यमिता प्रतियोगिता है, जो छात्रों को अपने व्यापारिक विचारों को पेश करने और उन्हें वास्तविक व्यवसाय में बदलने का अवसर देती है। राज्य स्तर पर 22 जिलों की 66 टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।