फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students danced in cultural program on the eve of Haryana Day

हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students danced in cultural program on the eve of Haryana Day
Students danced in cultural program on the eve of Haryana Day - फोटो : Kaithal
सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, जिला प्रशासन तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर कोयल कॉम्पलेक्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत 75 सप्ताह तक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ जनहित कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को भी कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित और परिभाषित किया जा रहा है। रविवार को राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। उनकी जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित पुष्प अर्पित किए। डीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम गुहला चीका नवीन कुमार, सीटीएम अमित कुमार ने भी पुष्प अर्पित किए। डीसी प्रदीप दहिया ने राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सरकार द्वारा जारी योजनाओं, परियोजनाओं और स्कीमों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य रूप में परणित कर रहा है। राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इस मौके पर सहित संबंधित अधिकारी मौके पर युवा नेता तुषार ढांडा, चंद्रभान दयौरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रताप सिंह सारंगवादक एवं पार्टी के 11 हजार रुपये, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों को 11 हजार रुपये जबकि हरियाणवीं संस्कृति को प्रदर्शित एवं परिभाषित करती प्रस्तुति के कलाकारों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा सुनेना और अंजलि को हरियाणवी संस्कृति पर आधारित पेंटिंग के दृष्टिगत एक-एक हजार रुपये आशीर्वाद स्वरूप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर कोयल कॉम्पलेक्स में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सजवीर एवं पार्टी, सुमन एवं पार्टी, वनशिखा एवं पार्टी, लव कुमार एवं पार्टी के साथ-साथ सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed