फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student stabbed with knife, died in hospital

छात्र को घोंपा चाकू, अस्पताल में दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student stabbed with knife, died in hospital
51-गुहला चीका। मृतक हर्षित की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। गुहला स्थित पीर मीराजी नौ बहार दरगाह पर रविवार को आयोजित मेले में मामूली कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने 12वीं के छात्र के पेट में चाकू घोंप दिया। घायलावस्था में उसे पटियाला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार को इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुहला निवासी गौरव ने बताया कि वह करियाणा की दुकान चलाता है। भतीजा हर्षित 12वीं कक्षा में पढ़ता था। गुहला में पीर बाबा नौ बहार की दरगाह पर लगने वाले मेला देखने के लिए वह गया था। वह भी वहां गया था। वहां लगे मेले में पहले झूला झूलने को लेकर हर्षित की सलीम, राहुल के साथ कहासुनी हो गई। उसने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया लेकिन कुछ देर बाद सलीम, राहुल, सचिन, कमली, शैले, सन्नी निवासी सेगा प्लाट तथा थेह नेवल निवासी बंटी ने उसके भतीजे का रास्ता रोक लिया। फिर सभी ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

गौरव का आरोप है कि राहुल ने हर्षित पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। वे लोग भतीजे को पटियाला के अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुहला निवासी गौरव की शिकायत के बाद पुलिस रात को घायल हर्षित के बयान दर्ज करने के लिए पटियाला गई थी लेकिन वह ब्यान देने की स्थिति में नहीं था। सोमवार को हर्षित की मौत की सूचना के बाद उसके चाचा गौरव के ब्यान पर सात लोगों के खिलाफ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed