{"_id":"6525910a1687eb5e49039061","slug":"stuck-bills-worth-rs-25-crore-will-be-paid-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5655-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढाई करोड़ के अटके बिलों का होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढाई करोड़ के अटके बिलों का होगा भुगतान
Tue, 10 Oct 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद में अप्रूवल सब कमेटी के गठन के बाद नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय में मंगलवार को अप्रूवल सब कमेटी की पहली बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष सुरभि गर्ग व उपाध्यक्ष सीमा, कमेटी के सदस्य पार्षद राज सैनी, संबंधित वार्ड के पार्षद और जिला पालिका आयुक्त के कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी सदस्याें सर्वसम्मति से जुलाई महीने से अटके ढाई करोड़ रुपये से अधिक के बिलों के भुगतान का फैसला लिया। जिसमें 25 से अधिक बिलों के भुगतान के लिए हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि अप्रूवल कमेटी के गठन के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में अटके हुए ढाई करोड़ रुपये के बिल को पास करने पर सहमति के बाद अब शहर के विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही शहर के रुके हुए विकास कार्य भी पूरे हो पाएंगे। इस सब कमेटी के गठन से एक और लाभ यह है कि बिलों के भुगतान के समय संबंधित वार्ड के पार्षद के हस्ताक्षर होंगे। जिससे वह अपने वार्ड से संबंधित कार्याें में कमी होने पर आपत्ति जता सकता है।
14 जुलाई से नहीं हो रहे थे बिल पास
गौरतलब है कि नगर परिषद में अप्रवूल सब कमेटी का गठन न होने से जुलाई महीने से बिलों के पास न होने से काफी परेशानियों का सामना विकास कार्य करवा रहे ठेकेदारों को हो रही थी। इसका गठन तीन अक्तूबर को किया गया था। इससे पहले 14 जुलाई से ही ठेकेदारों के बिल पास नहीं हो पा रहे थे। इस कमेटी का गठन इसलिए जरूरी था, क्योंकि यह कमेटी शहर में होने वाले सभी विकास कार्याें की गुणवत्ता की जांच करेगी। इसकी जांच करने के बाद ही संबंधित ठेकेदार और एजेंसी के बिल पास करेगी।
अभी शहर में 30 करोड़ रुपये से होने है विकास कार्य-
नगर परिषद की तरफ से शहर में 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विकास कार्य करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूरे शहर में सभी वार्डों में गली निर्माण से लेकर स्ट्रीट लाइटें लगवाने तक के कार्य करवाए जाने हैं। इसके तहत ही शहर के बचे हुए प्राचीन छह गेटों का निर्माण होना है। अभी 15 करोड़ रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं। जबकि 15 करोड़ रुपये से विकास कार्य होने बाकी हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि सोमवार को अप्रवूल सब कमेटी का गठन होने के बाद सदस्यों की बैठक हुई थी। इस बैठक में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्य के भुगतान को हरी झंडी दी गई है। अब शहर में लगातार विकास कार्याें को गति मिलेगी।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अप्रवूल सब कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति से ढाई करोड़ रुपये से अधिक के बिलों का भुगतान किया जाएगा। इससे शहर में रुके हुए विकास कार्य में तेजी आएगी।