फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strike: Wheels of trucks did not turn for five days

Kaithal News: हड़ताल ः पांच दिनों से नहीं घूमे ट्रकों के पहिये

Sat, 06 Jan 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Strike: Wheels of trucks did not turn for five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिट एंड रन कानून को लेकर जिले में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पिछले पांच दिन से जिले में ट्रकों के पहिये नहीं घूमे। मांगों को समर्थन में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही।

ट्रांसपोर्टर इस कानून को लागू न करने को लेकर लिखित में आश्वासन देने की सरकार से मांग कर रहे है। मांगें पूरा होने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार उन्हें केवल मौखिक रूप से ही आश्वासन दे रही है, लेकिन लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया है।
विज्ञापन


भाईचारा ट्रांसपोर्टर यूनियन के जिला प्रधान रामफल ने बताया कि जिले में एक हजार से अधिक ट्रक हैं। इसमें 500 बड़े और 400 छोटे व 100 अन्य वाहन है। यह सभी वाहन हड़ताल के चलते अपने-अपने स्थान पर ही खड़े किए गए हैं। किसी भी ट्रक को सड़कों पर नहीं दौड़ाया जा रहा है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय यूनियन के कार्यालय परिसर में ट्रक चालकों व संचालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। यह कानून लागू न करने के निर्णय को सरकार उन्हें लिखित में आश्वासन दे।



माल ढुलाई न होने से 22 करोड़ का कार्य प्रभावित

पांच दिन से जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण जिले में करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। इस कारण ट्रक संचालक न तो माल आयात कर रहे हैं और न निर्यात कर रहे है। बाहर से यदि कोई ट्रक चालक माल लेकर आ भी रहा है तो उसे यह माल न लेकर आने और हड़ताल में शामिल होने को लेकर आग्रह किया जा रहा है। हालांकि जिले के सभी ट्रक चालक व संचालक यूनियन के समर्थन में हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed