फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   strike, roadways union, hunger strike, kaithal

भूख हड़ताल पर बैठ मांगा हक

Tue, 29 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 29 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
strike, roadways union, hunger strike, kaithal
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य पूूरे दिन भूख हड़ताल पर रहे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नये बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य पूूरे दिन भूख हड़ताल पर रहे। हड़ताल में 12 रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल की अध्यक्षता डिपो उप प्रधान सतनाम सिंह व मंच का संचालन डिपो सचिव महावीर सिंह ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सतनाम सिंह, महावीर सिंह, बलकार सिंह, कृष्ण, रामफल, वकील खान, रामनिवास कुराड, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह को फूल माला डालकर दो दिवसीय भूख-हड़ताल पर बैठे। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव शमशेर सिंह सिसमौर व डिपो उप प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय शिष्टमंडल द्वारा प्रांतीय प्रधान दलबीर नेहरा के नेतृत्व में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार से 2 अगस्त को रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के बारे में पहले से दिए गए मांग पत्र पर चर्चा हुई थी। जिसमें परिवहन मंत्री द्वारा कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


लेकिन रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने मजबूरन दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की है। इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई मांग पत्र जारी नहीं किया तो 14 दिसंबर को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के जिला प्रधान सतपाल राविश ने कहा कि महांसघ रोडवेज कर्मचारियों के साथ है, रोडवेज कर्मचारियों की मांगो को पूरा नही किया गया तो हरियाणा कर्मचारी महासंघ भी रोडवेज के कर्मचारियों केे साथ आंदोलन में कूद पडे़गा। इस अवसर पर भूख हड़ताल कर्मचारियों के साथ भाना राम, राजेंद्र बुग्गा, दर्शन कुमार, गुरदेव सिंह, श्याम लाल कल्याण, रामपाल व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed