फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strike of NHM employees continues for second day in Haryana, workers adamant on their demand for regularizatio

Haryana: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नियमितिकरण को लेकर मांग पर अड़े कर्मी

Sat, 27 Jul 2024 02:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/कैथल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Jul 2024 02:16 PM IST
सार

हरियाणा में पिछले दो दिन से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों ने तो हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कैथल में हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल में लैब टेस्ट से लेकर टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
Strike of NHM employees continues for second day in Haryana, workers adamant on their demand for regularizatio
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों की नियमितिकरण को लेकर हड़ताल जारी है। रोहतक में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। एनएचएम प्रधान डॉ. अंकित ने कहा कि मांगें छोटी हैं। सरकार चाहे तो इन्हें तुरंत पूरा कर सकती है। एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन


चिकित्सों की हड़ताल खुली, लेकिन एनएचएम के कर्मी नहीं लौटे काम पर
कैथल में शनिवार को पिछले दो दिन से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों ने तो हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल में लैब टेस्ट से लेकर टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा। इसके साथ ही एंबुलेंस की सेवाएं भी प्रभावित हुई हड़ताल के कारण जिले में आधी संख्या में एंबुलेंस का संचालन हो पाया।
विज्ञापन




बता दें कि जिलेभर में 25 एंबुलेंस है। इसमें से महज 12 एंबुलेंस का संचालन ही किया जा रहा है। वही एनएचएम कर्मचारियों की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना भी जारी है। एनएचएम कर्मचारियों को कहना है कि जब तक वह वेतन सहित अन्य मांगों को सरकार से पूरा नहीं करवा लेते। तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और वह हड़ताल भी इसी प्रकार से जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed