{"_id":"66a4b40351b2168b5e0d3b7c","slug":"strike-of-nhm-employees-continues-for-second-day-in-haryana-workers-adamant-on-their-demand-for-regularizatio-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नियमितिकरण को लेकर मांग पर अड़े कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नियमितिकरण को लेकर मांग पर अड़े कर्मी
Sat, 27 Jul 2024 02:16 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/कैथल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:16 PM IST
सार
हरियाणा में पिछले दो दिन से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों ने तो हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कैथल में हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल में लैब टेस्ट से लेकर टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों की नियमितिकरण को लेकर हड़ताल जारी है। रोहतक में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। एनएचएम प्रधान डॉ. अंकित ने कहा कि मांगें छोटी हैं। सरकार चाहे तो इन्हें तुरंत पूरा कर सकती है। एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
चिकित्सों की हड़ताल खुली, लेकिन एनएचएम के कर्मी नहीं लौटे काम पर
कैथल में शनिवार को पिछले दो दिन से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों ने तो हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल में लैब टेस्ट से लेकर टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा। इसके साथ ही एंबुलेंस की सेवाएं भी प्रभावित हुई हड़ताल के कारण जिले में आधी संख्या में एंबुलेंस का संचालन हो पाया।
विज्ञापन
बता दें कि जिलेभर में 25 एंबुलेंस है। इसमें से महज 12 एंबुलेंस का संचालन ही किया जा रहा है। वही एनएचएम कर्मचारियों की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना भी जारी है। एनएचएम कर्मचारियों को कहना है कि जब तक वह वेतन सहित अन्य मांगों को सरकार से पूरा नहीं करवा लेते। तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और वह हड़ताल भी इसी प्रकार से जारी रखेंगे।
विज्ञापन