{"_id":"5ff74e0f8ebc3e2e6a25193d","slug":"stones-at-the-college-kaithal-news-knl568823171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पथराव कर युवकों ने स्टाफ से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में पथराव कर युवकों ने स्टाफ से की हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएसडी कॉलेज के बाहर वीरवार दोपहर को युवाओं ने आपसी विवाद के बीच संध्याकालीन कॉलेज के बाहर से पथराव कर दिया। कुछ युवकों ने अंदर आने का प्रयास किया तो कॉलेज स्टाफ ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ युवकों ने हाथापाई का प्रयास किया। जिसमें एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रिंसिपल ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। वहीं एसएचओ का कहना है कि वह बाहर हैं, उन्हें लिखित शिकायत मिलने की जानकारी नहीं है।
प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को दोपहर के समय आरकेएसडी के गेट नंबर 4 से विद्यार्थियों के साथ दस-बारह बाहरी लड़के कॉलेज में घुसने का प्रयास कर रहे थे। एक युवक को गार्ड ने पकड़ लिया। इस युवक को छुड़वाने के लिए युवकों ने हाथापाई की। जब गार्ड ने इन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद कुछ स्टॉफ सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इनमें से एक लड़के का मोबाइल वहां गिर गया। जब वह मोबाइल उठाने आया तो स्टॉफ ने उसे पकड़ लिया। उसके मुंह से शराब की बदबू अर रही थी। उसने स्टाफ के साथ हाथापाई की व मारपीट की कोशिश की। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई युवाओं ने कॉलेज के गेट के ऊपर से पथराव किया। जिसमें स्टाफ सदस्य बाल-बाल बच गए। गार्ड ने तेजी से गेट बंद कर दिया। जिससे काफी बचाव रह गया। प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने बताया कि पुलिस ने युवक व मोबाइल पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही लिखित में शिकायत भी दे दी है। एसएचओ सिटी अमित कुमार ने कहा कि वह थाने से बाहर हैं, लिखित शिकायत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं। लेकिन सूचना मिली थी, उस अनुसार पुलिस कर्मचारी कॉलेज में भेज दिए थे।