{"_id":"68cc4a9eb62aa6390b02a166","slug":"stf-nabs-two-criminals-from-kaithal-in-an-encounter-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138081-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसटीएफ ने मुठभेड़ में कैथल के दो बदमाशो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसटीएफ ने मुठभेड़ में कैथल के दो बदमाशो को पकड़ा
Thu, 18 Sep 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
270 नेशनल हाईवे-44 के पास घटनास्थल पर मौजूद एसटीएफ टीमें सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 के पास प्रतापगढ़ गांव के लिंक रोड पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। एसटीएफ करनाल और अंबाला टीम की कार्रवाई में दोनों बदमाशों को टांगों में गोली लगी और तुरंत उन्हें दबोच लिया गया।
टीम ने दोनों बदमाशों को कुरुक्षेत्र के लोक नरायण जयप्रकाश अस्पताल ले जाया। उनकी पहचान 19 वर्षीय राजीव और 19 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। दोनों बदमाश कैथल के पीडल गांव के रहने वाले हैं। यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
12 सितंबर की घटना से जुड़े हैं बदमाश ः पकड़े गए दोनों बदमाशों ने 12 सितंबर को दिन-दहाड़े नए बस स्टैंड के पास चैतन्य आईलेट्स में चार राउंड फायर किए थे। इस फायरिंग में सेंटर का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया था। गनीमत रही कि उस समय सेंटर में लगभग 150 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर भाग गए थे।
विज्ञापन
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि दोनों बदमाश विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से संलिप्त हैं और स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।