फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Statues of great men will be installed at the square.

Kaithal News: चाैक पर स्थापित की जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं

Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Statues of great men will be installed at the square.
बैठक के निर्णयों को हाथ उठाकर सहमति देते ग्रामीण
कैथल। एक समय अतिसंवेदनशील माने जाने वाले जिले के गांव जुलानी खेड़ा में अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। जहां पहले चुनाव के दौरान अक्सर विवाद और तनाव की स्थिति बन जाती थी, वहीं अब गांव की ग्राम पंचायत 36 बिरादरी को साथ लेकर भाईचारे और विकास की नई मिसाल पेश कर रही है। धन्ना भगत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गांव के सभी गणमान्य लोग जर्नल चबूतरे पर एकत्रित हुए। इस दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द के माहौल में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जर्नल चबूतरे का कायाकल्प कर इसे ‘महापुरुष चौक’ नाम देने पर विचार किया गया। इस दाैरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि इस चौक पर दीनबंधु सर छोटू राम, महाराजा सूरजमल और जाट धन्ना भगत की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों में महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके। चबूतरे को भव्य रूप देने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की इस पहल का गांववासियों ने स्वागत किया। जुलानी खेड़ा के सरपंच नरेंद्र ने सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में गांव में लाइब्रेरी सहित अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed