फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports talents get honors, players get new flights

Kaithal News: खेल प्रतिभाओं को मिला सम्मान, खिलाड़ियों के हौसले को मिली नई उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sports talents get honors, players get new flights
खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि अमित नरवाल व ब्रह्माकुमारी बहन आशा‌। विज्ञ​प्ति
राजौंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजौंद एवं असंध के स्पोर्ट्स विंग की ओर से खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गोल्ड लाइफ स्कूल, राजौंद के नौ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, ट्रिपल जंप, 3000 मीटर दौड़, कुश्ती, कबड्डी और वॉलीबॉल अंडर-19 सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमित नरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन आशा के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं बहन आशा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि अमित नरवाल व ब्रह्माकुमारी बहन आशा। विज्ञप्ति

खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि अमित नरवाल व ब्रह्माकुमारी बहन आशा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed