{"_id":"6918d568b75c47e8ad05f2a4","slug":"sports-kaithal-news-c-18-1-knl1004-781817-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किठाना में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किठाना में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
Sun, 16 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/राजौंद। गांव किठाना के किठाना पब्लिक स्कूल में 13 से 15 नवंबर तक वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में इंडोर और आउटडोर दोनों श्रेणियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें स्कूल के चारों हाउस रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीती 13 तारीख को इंडोर गेम्स आयोजित हुए, जिनमें टेबल टेनिस और चेस की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। छात्रों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया। इसके साथ ही बैडमिंटन, रस्साकशी, मटकी रेस, नींबू रेस, खो-खो, रिले रेस और कबड्डी में भी विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुमन ढांडा ने कहा कि विजेता हाउस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद