फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports equipment not drinking water in the stadium, players are practicing on the streets

Kaithal News: स्टेडियम में खेल उपकरण न पीने का पानी

Sat, 25 Feb 2023 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Feb 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Sports equipment not drinking water in the stadium, players are practicing on the streets
कैथल। गांव क्योड़क के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही खेल उपकरण पूरे हैं। यहां पर दौड़ के लिए ट्रैक की सुविधा नहीं है और मैदान में भी देखरेख के अभाव में झाड़ियां उग गई हैं। इससे खिलाड़ियों और युवाओं को सड़क के किनारे ही पुलिस और सेना भर्ती और खेलों की तैयारी के लिए अभ्यास करना पड़ रहा है। स्टेडियम का खेल मैदान लावारिस पशुओं का विचरण स्थल बन कर रह गया है। खिलाड़ियों ने प्रशासन और खेल विभाग से स्टेडियम की सफाई और समस्याओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

युवा साहिल, दीपक, कुलदीप व सुरेंद्र ने कहा कि गांव क्योड़क में राजीव गांधी खेल स्टेडियम पांच एकड़ में बना है। विभाग की अनदेखी के कारण यहां मूलभूत समेत अन्य सुविधाएं भी खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रही हैं। स्टेडियम में दौड़ के लिए ट्रैक की सुविधा नहीं है। मैदान में झाड़ियां उगी हुई हैं और लावारिस पशु भी यहां घूमते रहते हैं। इससे युवाओं को पुलिस भर्ती, सेना भर्ती, खेल अभ्यास करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि स्टेडियम में शराब पीने वाले लोगों जमा रहते हैं। यहां पर घूमने वाले असामाजिक तत्व स्टेडियम भवन में निर्माण के समय लगाएं पंखे और फिटिंग तक को लोग उखाड़ ले गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। स्टेडियम की सभी लाइटें भी लोग उखाड़ ले गए। खिलाड़ी कुलदीप पहलवान ने कहा कि गांव क्योड़क के स्टेडियम में बना खेल मैदान खस्ताहाल में है। यहां कोच भी नहीं हैं। न ही कोई ग्राउंड मैन है। उन्होंने कहा वर्ष 2010 में ये खेल मैदान बना था। रखरखाव के अभाव में ये जर्जर हो रहा हैं। यहां पर लगभग 150 बच्चे अभ्यास करने के लिए आते हैं। उन्होंने स्टेडियम के लिए ग्राउंड मैन और प्रशिक्षक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed