फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sport news

लंबी कूद में जसकिरत सिंह और दौड़ में जश्नप्रीत कौर अव्वल

Mon, 26 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Mon, 26 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
sport news
सीबीएसई की ओर से डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका के प्रांगण में आयोजित एथलेटिक्स क्लस्टर-15 के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण मुकाबले हुए।
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब और हरियाणा के 19 जिलों से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेलों में हिस्सा लेकर कई मेडल अपने नाम किए। विशेष अतिथि के रूप में वासुदेव शाखा प्रबंधक ओबीसी, सिमरन कौर प्रिंसिपल सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज पटियाला, मनीष जायसवाल ने विशेषतौर पर शिरकत की।

अतिथियों का स्कूल प्रिंसिपल पूनम सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधन करते हुए वासुदेव शाखा प्रबंधक ओबीसी ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, इनमें भाग लेने से हमारे जीवन में कई अहम गुणों को विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
रविवार को हुए मुकाबलों में अंडर-14 (लड़के ) लंबी कूद में जसकिरत सिंह नचिकेतन पब्लिक स्कूल एलनाबाद ने पहला, हरदीप सिंह मीरा पब्लिक स्कूल सरदुलपुरा ने दूसरा,  हैप्पी श्री गुरु तेग बहादुर पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में परवीर सिंह शिवालिक पब्लिक स्कूल पटियाला ने प्रथम, अमनदीप सीता ग्रामर मालेरकोटला द्वितीय, धर्मेंद्र कुमार मीरा पब्लिक सरदूलपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ (लड़की) जश्नप्रीत कौर  एफसीएसए बलद खुर्द ने प्रथम, सिमरन कर्नल पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद ने द्वितीय, सृष्टि गंगा इंटरनेशनल खनौरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

100 मीटर दौड़ (लड़के) सन्नी आर्मी पब्लिक स्कूल पटियाला ने पहला, हैप्पी श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल बहर साहिब ने दूसरा, जशकिरत नचिकेतन पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 वर्ग (लड़के) 3000 मीटर लखविंद्र सिंह एफसीएसए बलद खुर्द ने प्रथम, दलीप सिंह श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल बहर साहिब द्वितीय, कमलदीप सिंह एफसीएसए कालेके ने तीसरा स्थान हासिल किया।

1600 रिले दौड़ में शाह सतनाम जी ब्यॉज स्कूल ने प्रथम, डीएवी स्कूल चीका ने द्वितीय, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल धूरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो  (लड़की) परमजीत कौर श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पटियाला ने प्रथम, भारती सैनी डीएवी संथूरा ने द्वितीय, अनु शाह सतनाम जी गर्ल्स ने तृतीय स्थान हासिल किया।
 
हाई जंप (लड़की) विरेंद्र पाल संत ईसर सिंह छाहड़ ने प्रथम, सनप्रीत कौर ज्वेलर्स चीका ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुस्कान अकाल अकादमी स्कूल बलबेहडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-19 वर्ग लंबी कूद (लड़के) मनिद्र सिंह माता रुक्मिण्रूकमणी स्कूल शाहाबाद मारकंडा ने पहला,  हिमांशु नचिकेतन पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद ने दूसरा, उदय राणा डीएवी चीका ने तीसरा स्थान हासिल किया।


जेवलिन थ्रो (लड़के) में जशकिरत टिवाणा डीएवी पटियाला ने प्रथम, मनदीप सिंह शाह सतनाम जी स्कूल सिरसा ने दूसरा, साहिल श्री गुरु तेग बहादुर पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

5000 मीटर दौड़ (लड़के) में त्रिलोक सिंह सीआरडीएवी ऐलनाबाद ने प्रथम, जगदीप सिंह एफसीएसए कालेके ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed