फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special prayer on new responsibility

Kaithal News: नई जिम्मेदारी पर विशेष अरदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Special prayer on new responsibility
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कैथल के प्रभारी अंग्रेज सिंह गौराया को अब एचएसजीएमसी के डेयरी एवं पशुपालन विंग का निदेशक बनाया है। इस पर कैथल में सिख समाज सहित गोराया के समर्थकों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष अरदास की गई। जिसमें गणमान्य लोगों ने अंग्रेज सिंह गोराया को सिरोपा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरनाम सिंह गोराया, गुरविंद्र सिंह, गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी निशान सिंह, बाबा कार सेवा वाले महेंद्र सिंह, बाबा गेजा सिंह सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अंग्रेज सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वे पूरी निष्ठा व लगन से निभाएंगे। इसके अलावा कैथल से गुरदीप मलिक बरोट वाले को एचएसजीएमसी में पुराने गुरुद्वारों के तथ्यों की पड़ताल संबंधी विंग का निदेशक नियुक्त किया है। साहब सिंह चक्कू वाले को धर्म प्रचार विंग का निदेशक बनाया है। इस पर सभी के समर्थकों ने खुशी मनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed