फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special committee of the assembly will arrive tomorrow to check the arrangements

Kaithal News: व्यवस्थाएं जांचने कल पहुंचेगी विधानसभा की विशेष समिति

Wed, 20 Sep 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Special committee of the assembly will arrive tomorrow to check the arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से लगातार कार्य किए जाते हैं। अब अगले साल विधानसभा का भी चुनाव है तो सरकार एक्शन में है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त करने में जुटी है। ऐसे में अब हरियाणा विधानसभा सचिवालय की तरफ से गठित विशेष समिति वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच व्यवस्थाएं जांचेगी।

समिति के सदस्यों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी पहुंचेंगे। इस समिति के 10 विधायक शामिल हैं। यह समिति स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जांच-पड़ताल करेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय जिला नागरिक अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं हैं। अस्पताल में एक्सरे से लेकर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाती है। अधिकतर मशीनें भी खराब हो चुकी हैं। डेंगू के लिए प्लेटलेट्स के लिए लगाई मशीनों को अभी तक लाइसेंस भी नहीं मिल पाया है। ऐसी स्थिति में यह समस्याएं 10 विधायकों की समिति के सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समिति अस्पताल में पहुंचकर कमियों को लेकर जांच करेगी। यह समिति विधानसभा ने बनाई है। समिति की तरफ से बनाई गई रिपोर्ट को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। सबसे पहले समिति अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचेंगी। यहां पर आने के बाद लघु सचिवालय में डीसी व अन्य अधिकारियों से बैठक करेंगी। इसके बाद दोपहर के समय जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा सचिवालय की तरफ से गठित 10 विधायकों की समिति अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निरीक्षण करेगी। इस दौरान इस समिति के सदस्य मरीजों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद समिति की तरफ से बनाई गई रिपोर्ट को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

-डॉ. विकास धवन, उप सिविल सर्जन
समिति में शामिल हैं ये विधायक
विधायक का नाम




पद

ईश्वर सिंह





समिति अध्यक्ष
जगदीश नायर





सदस्य
निर्मल रानी





सदस्य
लक्ष्मण नापा





सदस्य
शमशेर गोगी





सदस्य
शैली







सदस्य
शीशपाल सिंह





सदस्य
नयन पाल रावत




सदस्य
इलियास






विशेष आमंत्रित सदस्य
नैना चौटाला





विशेष आमंत्रित सदस्य

वर्जन-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed