{"_id":"583492da4f1c1bcb4913b3ef","slug":"speaker-brefing-press-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती पर हरियाणा लगाएगा बड़ी छलांग : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती पर हरियाणा लगाएगा बड़ी छलांग : गुर्जर
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते कंवरपाल गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि स्वर्ण जयंती पर हरियाणा एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। वे मंगलवार को पूंडरी में भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष संजीव गामड़ी के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इसके लिए खट्टर सरकार ने जो 1700 करोड़ का बजट निर्धारित किया था उसे सरकार 5000 करोड़ तक ले जाने का प्रयास कर रही है। ये बजट प्रचार में नहीं बल्कि प्रदेश के विकास में खर्च किया जाएगा। एसवाईएल मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ठंडे बस्ते में पड़े इस मुद्दे को सिरे लगाने का काम किया है। भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर राजनीति न कर इसका हल निकालने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरि है और उसके आदेशों के बाद जल्द ही प्रदेश के किसानों को उनके हिस्से का पानी मिलेगा। नोटबंदी पर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मोदी के इस फैसले के साथ खड़ा है। जो लोग लाइनों में लगे हैं, वे भी इस निर्णय का समर्थन कर रहे हैं तो फिर ऐसे लोगों को दर्द क्यों हो रहा है जो लाइनों में नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि ये निर्णय देशहित को ध्यान में रखकर लिया गया है और निश्चित ही देश को इसका लाभ होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले लोग गैस और तेल के लिए लाइनों में लगते थे अब तो देश बदलने की बात है। इस मौके पर भाजपा नेता रणधीर गोलन, सुरेंद्र बरसाना, सत्यवान बिहान, विकास शर्मा, रणबीर पूंडीर, सुभाष पाल, सुभाष बरसाना व ईश्वर खरंगड़ समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।