फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Songari's daughter Prati Kaur secured 24th position in HCS.

Kaithal News: एचसीएस में 24वें स्थान पर रहीं सोंगरी की बेटी प्रति काैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Songari's daughter Prati Kaur secured 24th position in HCS.
राजौंद। क्षेत्र के गांव सोंगरी की बेटी प्रति कौर ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की एचसीएस परीक्षा में 24वां स्थान हासिल कर गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रति कौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

प्रति कौर की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच रहकर बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। प्रति कौर ने अपनी स्कूली शिक्षा 12वीं कक्षा तक आरोही मॉडल स्कूल, सोंगरी से प्राप्त की। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वर्ष 2020 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह पिछले दो वर्षों से आबकारी एवं कराधान विभाग में कराधान निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

नौकरी के साथ-साथ उन्होंने एचसीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अपनी मेहनत व दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी : उन्होंने बताया कि परिवार में सबसे बड़ी होने के कारण प्रति कौर ने अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय लिया। उन्होंने न तो किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिया और न ही तैयारी के लिए दिल्ली गईं। उन्होंने नौकरी के साथ नियमित रूप से पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। इस दौरान उनके विभाग का भी उन्हें अच्छा सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को मिला अवसर : प्रति कौर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई जिससे ग्रामीण क्षेत्र के साधारण परिवारों से आने वाले युवाओं को भी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है। प्रति कौर की सफलता से गांव के युवाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed