{"_id":"615b5be08ebc3e62985f6aad","slug":"son-killed-father-with-friends-uncle-injured-kaithal-news-knl85455721","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, चाचा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव धौंस में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता व चाचा पर रंजिशन हमला कर दिया। जिसमें उसके पिता की मौत हो गई। जबकि चाचा को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बेटे, उसके दोस्तों सहित आठ के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
पुलिस में दी शिकायत में गांव धौंस निवासी रिंकू (30) ने बताया कि वे छह भाई व एक बहन हैं। उसका एक भाई रामपाल अपने परिवार से अलग होकर उनके साथ रह रहा था। उसके भाई रामपाल का लड़का अमन उर्फ अमनी अक्सर उनके भाई रामपाल से शराब के लिए पैसे मांगता रहता था। इसको लेकर रामपाल व उसके लड़के अमन का आपस में झगड़ा रहता था। सोमवार दोपहर को वह अपने भाई रामपाल के साथ पशु बाड़े में बैठा हुआ था।
इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक उसके भाई के लड़के अमन उर्फ अमनी के पास उसके घर में गए। थोड़ी देर बाद रामपाल का पुत्र अमन उर्फ अमनी, उसका भतीजा अमित, उसकी भाभी एवं रामपाल की पत्नी कृष्णा, उसकी दूसरी भाभी महिंद्रो व उसके भाई जगदीश की लड़की व तीनों अज्ञात युवक उनके पास पशुबाड़े में आए। यहां आते ही सभी ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी अमित ने लाठी से उसके सिर व कमर पर वार किया।
विज्ञापन
अमन उर्फ अमनी ने अपने हाथ में लिए चाकू से उसके भाई रामपाल के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो साथ आए दो अन्य लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद अमन उर्फ अमनी ने उस पर भी चाकू से वार किया। कृष्णा ने भी उस पर लाठियों से वार किया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
झगड़े का शोर सुनकर उसका भाई श्यामा व गांव के कई व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके भाई श्यामा व अन्य लोगों ने घायलों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई रामपाल को मृत घोषित कर दिया व उसे इलाज के लिए दाखिल कर लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, डीएसपी कुलवंत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।