{"_id":"66a4258eed07c27e2f098f67","slug":"son-in-law-arrested-in-the-case-of-father-in-laws-murder-kaithal-news-c-18-1-knl1004-439510-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ससुर की हत्या के मामले में दामाद की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ससुर की हत्या के मामले में दामाद की गिरफ्तारी
Sat, 27 Jul 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आंबेडकर कॉलोनी निवासी करीब 64 वर्षीय बुजुर्ग रोशन लाल की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के दामाद को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक, आरोपी हमेशा उसकी पत्नी और ससुरालियों से झगड़ता रहता है। पहले आरोपी ने उसके ससुर को शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।
आंबेडकर कॉलोनी कैथल निवासी कमलेश देवी की शिकायत के अनुसार, उसकी लड़की सुदेश की शादी चार साल पहले गांव ग्योंग निवासी राजीव के साथ हुई थी। सुदेश का पति राजीव उसके साथ घरेलू बातों पर अक्सर झगड़ा करता था। वह और उसका पति रोशनलाल समझाते तो राजीव उनके साथ भी झगड़ा करता था। करीब पांच-छह दिन पहले जिला परिषद कार्यालय के पास उनका झगड़ा हुआ था। 23 जुलाई को शाम के समय उसका पति रोशन लाल करनाल रोड छोटू राम चौक पर आया था।
शिकायतकर्ता ने शक जताया कि कि दामाद राजीव ने पति को शराब पिलाई और बेल्ट से गला दबाया। उसका पति घर नहीं आया। 24 जुलाई को सूचना मिली कि पति सरकारी अस्पताल में है। डॉक्टर न उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में डेरा बस्सी के पास पहुंचे तो सांस रुकने से पति की मौत हो गई। जांच अधिकारी पारस ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।